भारत की भाषायी विविधता-भारत में 2011 की जनगणना में 121 प्रमुख भाषाएँ पायी गयी हैं। इनमें से 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में रखा गया है और इसी कारण इन्हें अनुसूचित भाषाएँ कहा जाता है। शेष को गैर-अनुसूचित भाषा कहते हैं। भाषा की दृष्टि से भारत विश्व का सबसे ज्यादा विविधता वाला देश है।