भारत में जल बहुत ही महत्त्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि-
भारत कृषि प्रधान देश है। इसमें फसलों की सिंचाई के लिए बहुत बड़ी मात्रा में जल की आवश्यकता होती है।
बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए पीने, कपड़े धोने, स्नान करने आदि हेतु जल की बहुतायत में आवश्यकता है।
शहरीकरण और औद्योगीकरण को विकास की गति प्रदान करने में जल आवश्यक है।