Question
भारतीय कृषि मौनसून के साथ जुआ है ?

Answer

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ की कृषि मुख्यतः वर्षा पर ही आधारित है। भारत में वर्षा मौनसून पवनों द्वारा ही होती है, पर भारत की कृषि मौनसून के साथ जुआ हैं। इनके निम्नलिखित कारण हैं
(i) अनिश्चितता-भारत में होने वाली मौनसूनी वर्षा की मात्रा पूरी तरह निश्चित नहीं है। कभी तो मौनसन पवन समय से पहले पहँच भारी वर्षा करती है । कई स्थानों में बाढ़ आ जाती है । कभी यह वर्षा इतनी कम होती है या निश्चित समय से पहले ही खत्म हो जाती है कि सूखे की स्थिति पैदा हो जाती है।
(ii) असमान वितरण-देश में वर्षा का वितरण समान नहीं है । पश्चिमी घाट की पश्चिमी ढलानों ओर मेघालय तथा असम की पहाड़ियों में 250mm से भी अधिक.वर्ण होती है । दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात, उत्तरी कश्मीर आदि जगहों पर 25mm से भी कम वर्षा होती है।
(iii) अस्थिरता-भारत में मौनसून पवनों से वर्षा भरोसे योग्य नहीं है। यहाँ के किसान खेतों में बीज बो देते हैं पर मौनसून के अनिश्चित होने के कारण फसल मारी जाती है, तो कभी अच्छी फसल भी हो जाती है अतः कहा जाता है कि भारतीय कृषि मौनसून के साथ जुआ है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

हिमालय तथा प्रायद्वीपीय भारत की नदियों की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
मापक क्या है ? मानचित्र के लिए इसका क्या महत्व है ? मापक को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विधियों का विस्तृत वर्णन करें।
भारत की अर्थव्यवस्था में नदियों के महत्व पर प्रकाश डालिए।
वायु प्रदूषण से किस प्रकार की हानि होती है ?
बंगलादेश की कृषि का आर्थिक महत्त्व बताते हुए प्रमुख व्यापारिक फसलों का वर्णन करें।
मौसिमराम में विश्व की सर्वाधिक वर्षा होती है।
मानचित्र की सहायता से निम्नलिखित की पहचान करें-
(i) भारत के सभी राज्यों की राजधानियाँ ।
(ii) केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियाँ।
(iii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य ।
(iv) भारत का दक्षिणतम बिन्दु ।
(v) भारत की मुख्य भूमि का दक्षिण शीर्ष बिन्दु ।
(vi) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि ।
(vii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिल कर बनता है।
(viii) सार्क सदस्यों को चिह्नित करें।
प्रायद्वीपीय पठार को विभाजित कर किसी एक की चर्चा विस्तार से करें।
उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताओं को लिखें।
पश्चिमी राजस्थान एक मरुस्थल है ?