Question
दशहरा का मेला
मेले का दृश्य-हमारे कस्बे में भी दशहरे का मेला लगता है। इस दिन गाँव के बाहर रामलीला मैदान में दोपहर से ही भीड़ जमा हो जाती है। मैदान के बाहर कई दुकानें भी लग जाती हैं जिनमें खिलौने, सजावटी सामान, मिठाइयाँ तथा अन्य उपयोगी सामग्री रहती है। संध्या के समय पहले तो रावण-वध का दृश्य दिखाया जाता है।
इसके साथ ही रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के बड़े-बड़े पुतले जलाये जाते हैं, रंग-बिरंगी आतिशबाजी की जाती है और अन्त में भगवान् राम की जय-जयकार की जाती है। इस मेले में कस्बे के सभी लोग सहर्ष भाग लेते हैं। उपसंहार-दशहरा अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। इससे हमें बुराइयों को दूर करने की प्रेरणा मिलती है।
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.