गाजर हमारे लिए निम्न प्रकार लाभदायक है-
(1) यह हमारे खाने के काम आती है। गाजर की जड़ को कच्चा सलाद के रूप में, सब्जी बनाकर, हलवा, मुरब्बा और रायता के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसकी मुलायम पत्तियों का साग बनाकर उपयोग किया जाता है।
(2) इसमें विटामिन "ए" और शर्करा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।
(3) यह भूख बढ़ाती है और गुर्दे के लिये लाभप्रद है।
(4) यदि किसान इसकी खेती ठीक तरीके से करे तो अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं और उपभोक्ता भी कम पैसों में अधिक पोषक तत्त्व प्राप्त कर सकता है।