इंटरनेट की सहायता से पाँच जंतुओं और पाँच पौधों में पाए जाने वाले गुणसूत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए। इस संख्या और जीव के आकार में संबंध स्थापित कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
क्या अपेक्षाकृत बड़े जीवों में गुणसूत्रों/कोशिकाओं की संख्या अधिक होती है?
क्या अधिक गुणसूत्रों वाले जीवों की अपेक्षा कम गुणसूत्रों वाले जीव अधिक आसानी से जनन करते हैं?
गुणसूत्रों/कोशिकाओं की संख्या जितनी अधिक होगी, DNA की मात्रा भी उतनी ही अधिक होगी। इस कथन के औचित्य को सिद्ध कीजिए।
examplar-36
Download our app for free and get started
इंटरनेट की सहायता से पाँच जंतुओं और पाँच पौधों में पाए जाने वाले गुणसूत्रों की संख्या ज्ञात करने पर तथा इस संख्या और जीव के आकार में संबंध स्थापित करने पर प्राप्त जानकारी के अनुसार:
जीव के आकार तथा उसके गुणसूत्रों की संख्या में कोई सम्बन्ध नहीं होता है। किसी छोटे आकार के जीव में बड़े जीव की अपेक्षा अधिक गुणसूत्र हो सकते हैं। सूचना के अनुसार, किंगफिशर में गुणसूत्रों की संख्या कुत्ते की अपेक्षा महत्वपूर्ण रूप से अधिक होती है यद्यपि किंगफिशर काफी छोटा होता है।
प्रजनन प्रक्रिया का पैटर्न सामान्य रूप से समान होता है और यह गुणसूत्रों की संख्या पर निर्भर नहीं होता है। प्रजनन की योग्यता अनेक कारकों, जैसे पोषक तत्वों की उपलब्धता, जल, उपयुक्त पर्यावरण तथा उचित साथी, पर निर्भर करती है। गुणसूत्रों की संख्या प्रजनन में सरलता से कोई सम्बन्ध नहीं होता है।
गुणसूत्रों/कोशिकाओं की संख्या जितनी अधिक होगी, DNA की मात्रा भी उतनी ही अधिक होगी क्योंकि गुणसूत्र का मुख्य घटक DNA है। यदि किसी कोशिका में अधिक गुणसूत्र हों, तो DNA की मात्रा भी अधिक होगी।
Download our app
and get started for free
Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*
क्या किसी जीव विशेष के युग्मनज में, भ्रूणीय कोशिकाओं में और वयस्क में गुणसूत्रों की संख्या एक समान होती है? इन तीनों अवस्थाओं में यह नियतता किस प्रकार बनी रहती है?
एक उभयलिंगी पौधे में, नन्हे पुंकेसरों को कृत्रिम रूप से निकाल दिए जाने पर भी, फल उत्पन्न होते हैं। उपरोक्त परिस्थिति के लिए उपयुक्त व्याख्या प्रस्तुत कीजिए।