चावल विश्व की मुख्य खाद्य फसल है। यह उष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय प्रदेशों का मुख्य आहार है। चावल के लिए उच्च तापमान, अधिक आर्द्रता एवं वर्षा की आवश्यकता होती है। यह फसल चीकायुक्त जलोढ़ मृदा जिसमें जल रोकने की क्षमता हो, में सर्वोत्तम ढंग से बढ़ती है। चीन चावल उत्पादन में अग्रणी है। इसके बाद क्रमशः भारत, जापान, श्रीलंका और मिस्र हैं। अनुकूल जलवायु के कारण प. बंगाल और बांग्लादेश में एक वर्ष में दो या तीन फसलें भी उगाई जाती हैं।