कपास एक प्रमुख व्यापारिक फसल है। कपास की वृद्धि के लिए उच्च तापमान, हल्की वर्षा, 200 से 210 पाला रहित दिन और तेज चमकीली धूप की आवश्यकता होती है। कपास काली और जलोढ़ मृदा में सर्वोत्तम उगती है। विश्व में चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, ब्राजील और मिस्र कपास के अग्रणी उत्पादक हैं। कपास, सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रमुख कच्चा माल है।