Question
खनिज पदार्थों के गुण लिखिए।

Answer

खनिज पदार्थों के गुण निम्नलिखित हैं-
(1) खनिज पदार्थों के विभिन्न रंग होते हैं, जैसे - नीला, हरा, पीला आदि।
(2) खनिजों में विभिन्न प्रकार की चमक होती है, जैसे - स्वर्ण, कॉपर आदि में एक निश्चित धात्विक चमक होती है, लेकिन काँच, डायमण्ड (हीरा) आदि में अधात्विक चमक होती है।
(3) खनिज पदार्थों का अपना विशिष्ट आकार होता है, जिसे रवा कहते हैं। ये घनाकार चतुष्कोणीय, ट्राइमेट्रिक, मोनोक्लीनिक, ट्राइक्लीनिक घटभुजाकार होते हैं।
(4) खनिज पदार्थ बहुत कठोर होते हैं, जैसे हीरा।
(5) कुछ खनिज पदार्थ पूर्ण पारदर्शी, कुछ अल्पपारदर्शी तथा कुछ अपारदर्शी होते हैं।
(6) कुछ खनिज अधिक भारी, कुछ मध्यम भार के तथा कुछ हल्के होते हैं। खनिजों के भार को आपेक्षिक घनत्व से व्यक्त किया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free