लक्ष्मीनाथ बेजबरुबा आधुनिक असमिया साहित्य के एक वरिष्ठ रचनाकार थे। उनका जन्म 1868 में तथा मृत्यु 1938 में हुई। बूढ़ी आइर साधु (दादी की कहानियाँ) उनकी उल्लेखनीय किताबों में से है। उन्होंने असम का लोकप्रिय गीत 'ओ मोर अपुनर देश' (ओ मेरी प्यारी भूमि) भी लिखा।