Gujarat Boardગુજરાતી માધ્યમધોરણ 7हिंदीनिबंध8 Marks
Question
मेरा यादगार प्रवास
✓
Answer
मुझे प्राचीन इमारतें और इतिहास से जुड़े हुए स्थानों की मुलाकात लेना बहुत पसंद है । इसिलिए पिछले साल दिपावली की छुट्टियों में हमारा पूरा परिवार राजस्थान घूमने
गया था। राजस्थान में हमने इतिहास से जुड़े कई सारे स्थानों की मुलाकात ली। यात्रा के प्रारंभ में हमने उदयपूर का महल देखा। उस महल की भव्यता को देखकर मैं तो चकित ही रह गया था । हम सबने उदयपूर मैं और भी कई स्थानों की मुलाकात ली। उदयपूर से हमारी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए हम भारत के एक वीर योध्धा महाराणा प्रताप के राज्य चित्तोड़गढ पहुँचे। चित्तोड़गढ़ का किला बहुत सुंदर है। हमने हमारी यात्रा में उस स्थान की भी मुलाकात ली जहाँ पर हल्दी घाटी का युद्ध हुआ था। हमारी यात्रा के अंतीम भाग स्वरुप हम भारत देश के एक महान राजा पृथ्वीराज चौहान के राज्य अजमेर पहुँचे। अजमेर में हमने कई स्थानों की मुलाकात ली और हमारे प्रवास के अंत में हम अजमेर शरीफ़ की दरगाह पर भी गए। सचमुच इस प्रवास से मुझे बहुत कुछ देखने और जानने को मिला। इस प्रवास की याद हमेशा मेरे साथ जुड़ी रहेगी।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.