Question
मेले में एक घंटा

Answer

मेरे गाँव के मध्य में कृष्ण का एक मंदिर है । वहाँ पर हर साल श्रावण मास की अष्टमी के दिन मेला लगता है । मैं हर साल इस मेले में जाता हूँ । इस साल में मेले में अपने मित्र प्रकाश के साथ गया था ।
मेले में बहुत सारी दुकानें थी । उन में से कुछ दुकानों में खाने की चीजें मिलती थी और कई दुकानों में खिलौने, कपड़े, बर्तन और चूड़िया मिल रही थी । बच्चे सब से ज्यादा खिलौनों की दुकानों पर खड़े थे। मेले में आई हुई लड़कियाँ और औरते चूडियों और कपड़ों की दुकान पर खरीदी कर रही थी ।
हमारे गाँव का यह मेला बहुत ही प्रसिद्ध है । हमारे आसपास के गाँव के लोग भी हमारे गाँव का मेला देखने आते है । मेले में चारों ओर का माहोल आनंद और उत्साह से भरपुर होता है ।
मेले में कई जुले थे । मैं और मेरा मित्र उन जुलों में बैठे और उसके बाद हम दोनों ने जादु का खेल भी देखा । मेले में घुमने के कारण हमें भूख लग गई थी । इसलिए हमने मीठाई खाई और बाद में शरबत भी पिया ।
सचमुच मैं इस साल के मेले में बहुत मजा किया और यह मेला मुझे हमेशां याद रहेगा ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free