Question
मुद्रा बाजार के वाणिज्यिक पत्र का वर्णन कीजिए।

Answer

वाणिज्यिक पत्र-वाणिज्यिक पत्र एक अल्पकालिक, आरक्षित वचनपत्र होता है जो बेचान के द्वारा अन्तरणीय (हस्तान्तरणीय) एवं परक्राम्य (बेचनीय) होता है तथा परिपक्व अवधि के बाद एक सुनिश्चित (स्थिर) अन्तरण या सुपुर्दगी होती है। यह विशाल एवं उधार पात्रता कम्पनियों द्वारा अल्पकालिक बाजार दर से कम दर पर पूँजी उगाहने के लिए जारी किया जाता है। इन पत्रों की परिपक्वता अवधि प्रायः 15 दिन से लेकर एक वर्ष तक होती है। वृहत् स्तरीय कम्पनियों के लिए वाणिज्यिक पत्रों का प्रचालन बैंक से उधार लेने की अपेक्षा एक विकल्प है जिन्हें सामान्यतः वित्तीय रूप से सुदृढ़ माना जाता है। इन्हें बट्टे के साथ बेचा एवं सममूल्य पर मोचित किया जाता है। इस प्रकार के पत्रों को जारी करने का वास्तविक उद्देश्य अल्पकालिक मौसमी एवं कार्यशील पूँजी की जरूरतों के लिए पूँजी उपलब्ध कराना होता है। उदाहरण के लिए, कम्पनियाँ इस प्रपत्र को सेतु वित्तीयन (ब्रिजो फाइनेंस) जैसे उद्देश्य के लिए उपयोग करती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

शेयर बाजार की निम्न शब्दावलियों को समझाइये-
(i) बदला
(ii) पेन्नी स्टॉक्स।
नियुक्तिकरण से एक व्यावसायिक संस्था को प्राप्त होने वाले लाभों को संक्षेप में बतलाइये।
वैज्ञानिक प्रबन्ध के जन्मदाता एफ. डब्ल्यू. टेलर की जीवनी पर प्रकाश डालिए। 
'अभिप्रेरणा' को परिभाषित कीजिए। 
भर्ती के बाह्य स्रोतों को बताइये। 
लेबलिंग के तीन कार्य बताइये।
वित्तीय प्रबन्ध के प्रमुख उद्देश्य बतलाइये। 
उपभोक्ता विवाद निवारक अभिकरणों द्वारा अपनाये जाने वाली शिकायत निवारण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की प्रमुख विशेषताएँ बतलाइये।
भारत में शेयर बाजार के इतिहास को संक्षेप में बतलाइये।