लोकतांत्रिक अधिकार — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनलोकतांत्रिक अधिकार5 Marks
Question
मूल अधिकारों की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
✓
Answer
मूल अधिकारों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
सार्वभौमिक-ये अधिकार सार्वभौमिक हैं अर्थात् ये बिना किसी भेदभाव के भारत के सभी नागरिकों के लिये हैं।
प्रतिबंध-हमारे अधिकार पूर्ण नहीं हैं। प्रत्येक अधिकार पर कुछ प्रतिबंध लगाये गये हैं।
न्यायपूर्ण-मूल अधिकार न्यायपूर्ण हैं अर्थात् यदि कोई व्यक्ति अथवा सरकार उसके अधिकारों का उल्लंघन करती है तो नागरिक न्यायालय की शरण में जा सकते हैं।
व्यापक-ये अधिकार व्यापक होते हैं। वे हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक हितों की सुरक्षा करते हैं।
रोक के योग्य-राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति में इन अधिकारों को रोका जा सकता है।
लोकतंत्र का आधार-इन अधिकारों को हमारे लोकतंत्र का आधार माना जाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.