फ्रांसीसी क्रांति — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनफ्रांसीसी क्रांति3 Marks
Question
नेपोलियन के पतन के कोई चार कारण बताओ।
✓
Answer
नेपोलयन के पतन के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे-
महत्त्वाकांक्षा-नेपोलियन अत्यधिक महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति था। उसकी महत्त्वाकांक्षाओं का कोई अन्त नहीं था। यह उसके पतन का एक प्रमुख कारण रही।
साम्राज्यवादी भावना-नेपोलियन में साम्राज्यवादी भावना प्रबल रूप में थी। यह भावना भी उसके पतन का एक कारण बनी।
सैनिकवाद-नेपोलियन का साम्राज्यवाद सैनिक शक्ति पर आधारित था। सैनिकवाद के प्रसार ने यूरोप में भीषण युद्धों को जन्म दिया, जिससे फ्रांस की सैनिक शक्ति निरंतर कम होती गई।
युद्धप्रियता-साम्राज्यवादी लिप्सा, सैनिकवाद ने उसे युद्धप्रिय बना दिया। लोग उसे हमलावर मानने लगे और यह उसके पतन का कारण बनी। अन्ततः 1815 में वाटर लू में उसकी हार हुई।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.