(1) माही: माही नदी मध्य प्रदेश में विंध्याचल पर्वत से निकलती है। यह नदी राजस्थान में बाँसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों में बहने के बाद, खंभात की खाड़ी में मिलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ सोम एवं जाखम हैं।
(2) बाणगंगा: इस नदी का उद्गम, जयपुर जिले में स्थित अरावली की बैराठ पहाड़ी से होता है। इस नदी का पानी भरतपुर में घना पक्षी राष्ट्रीय उद्यान में नम भूमि का निर्माण करता है। इसे अर्जुन की गंगा भी कहा जाता है।