Question
नियन्त्रण के उद्देश्य बतलाइये। 

Answer

नियन्त्रण के उद्देश्य
यह देखना कि कार्य निर्धारित योजना के अनुरूप हो रहा है या नहीं-नियन्त्रण का प्रमुख उद्देश्य यह है कि कार्य निर्धारित योजना के अनुरूप हो रहा है या नहीं। हैरी के शब्दों में, "नियन्त्रण का प्रमुख उद्देश्य वास्तविक कार्य एवं योजनाओं को निकट लाना है।"
सामंजस्य स्थापित करना-लक्ष्यों, साधनों, प्रयासों एवं परिणामों में सामंजस्य स्थापित करना भी नियन्त्रण का एक मुख्य उद्देश्य है।
विचलनों का पता लगाकर सुधारात्मक कार्यवाही करना-नियन्त्रण का उद्देश्य विचलन के कारणों का पता लगाकर सुधारात्मक कार्यवाही करना भी है ताकि भविष्य में त्रुटि की पुनरावृत्ति नहीं हो।
भावी योजनाओं के लिए आधार प्रदान करना-नियन्त्रण का एक प्रमुख उद्देश्य भावी योजनाओं के लिए आधार प्रदान करना भी होता है।
साधनों का सही उपयोग-प्रत्येक संस्था के पास लक्ष्य प्राप्ति के लिए सीमित साधन होते हैं। नियन्त्रण इन साधनों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने के लिए किया जाता है।
नियोजन का पुनर्मूल्यांकन करना-नियन्त्रण का एक उद्देश्य नियोजन का पुनर्मूल्यांकन करना है। इससे योजनाओं की कमियों का पता चलता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free