शिक्षा: शिक्षा व्यक्ति के जीवन में आगे बढ़ने, सफलता प्राप्त करने, समाज एवं देश का विकास करने का मुख्य माध्यम है। शिक्षा मनुष्य की जन्मजात क्षमताओं के विकास के साथ उसमें चारित्रिक एवं व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।
विद्यालयी शिक्षा इन सभी में सर्वोपरि है। राज्य में विद्यालयी शिक्षा के लिए उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। संस्कृत शिक्षा राज्य की शिक्षा व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है। राज्य में उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विद्यमान हैं। इसी तरह तकनीकी और मेडिकल शिक्षा के संस्थान भी विद्यमान हैं।