शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बी.एम.आई.)- हम उचित प्रकार से पोषित हैं या नहीं, जानने के तरीके को वैज्ञानिक शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बी.एम.आई.) कहते हैं।
गणना-इसकी गणना करना सरल है, कक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी अपना भार और ऊँचाई ज्ञात करें। प्रत्येक बच्चे का भार किलोग्राम में लें। फिर दीवार पर एक पैमाना बनाकर, सिर को सीधा रखते हुए, ऊँचाई का सही माप करें। सेंटीमीटर से नापी गई ऊँचाई का सही माप करें। किलोग्राम में व्यक्त भार को, ऊँचाई के वर्ग से भाग दें। आपको जो अंक प्राप्त होगा, वही बी.एम.आई. (BMI) कहलाता है। आयु-अनुसार बी.एम.आई. तलिका के आधार पर विद्यार्थी का बी.एम.आई. सामान्य, सामान्य से कम या सामान्य से अधिक हो सकता है।