वर्ष 2017 के लिए विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु अग्र प्रकार हैं-
वे देश जिनकी 2017 में प्रति व्यक्ति आय 12,056 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष या उससे अधिक है, उसे समृद्ध देश कहा गया है।
वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय 995 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष या उससे कम है, उन्हें निम्न आय वाला देश कहा गया है।
भारत मध्य आय वर्ग के देशों में आता है क्योंकि उसकी प्रति व्यक्ति आय 2017 में केवल 1820 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष थी।
समृद्ध देशों, जिनमें मध्य पूर्व के देश और कुछ अन्य छोटे देश शामिल नहीं हैं, को आमतौर पर विकसित देश कहा जाता है।