Question
संविधान क्या है? इसका क्या औचित्य (महत्त्व) है?

Answer

संविधान का अर्थ-एक देश का संविधान लिखित नियमों का एक आलेख है जो कि देश में रहने वाले सभी लोगों को स्वीकृत होता है। यह सर्वोच्च कानून है, जो देश में रहने वाले लोगों के बीच तथा लोगों और सरकार के बीच सम्बन्ध सुनिश्चित करता है। संविधान का महत्त्व (औचित्य) संविधान के महत्त्व या औचित्य का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-
भरोसा और सहयोग-संविधान साथ रह रहे विभिन्न तरह के लोगों के बीच जरूरी भरोसा और सहयोग विकसित करता है। सरकार का गठन-संविधान यह स्पष्ट करता है कि सरकार का गठन कैसे होगा और किसे फैसले लेने का अधिकार होगा। अधिकारों का निर्धारण-संविधान सरकार के अधिकारों की सीमा तय करता है और हमें बताता है कि नागरिकों के क्या अधिकार हैं।
लोगों की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति-संविधान एक अच्छे समाज के गठन के लिए लोगों की आकांक्षाओं को व्यक्त करता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

रूसी क्रांति और सोवियत संघ के वैश्विक प्रभाव को समझाइये।
भारत की चुनाव प्रणाली की विशेषता बताइये।
सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों तथा कार्यों का विवेचन कीजिए।
सन् 1917 की रूसी क्रांति को जन्म देने वाली परिस्थितियों की विस्तार से व्याख्या कीजिये।
वन हमारे लिए क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?
मूल अधिकारों की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
राष्ट्रपति की प्रमुख शक्तियों और अधिकारों का वर्णन कीजिये।
भारत में पाई जाने वाली वनस्पति के प्रमुख प्रकारों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
बस्तर के विद्रोह पर एक लेख लिखिये।
न्यायपालिका की स्वतंत्रता से आप क्या समझते हैं? भारत में न्यायपालिका की स्वतंत्रता को किस प्रकार सुनिश्चित किया गया है?