Question
सरदार वल्लभभाई पटेल 

Answer

सरदार पटेल का पूरा नाम वल्लभभाई झवेरभाई पटेल था । वल्लभभाई के पिता का नाम झवेरभाई तथा माता का नाम लाडबा था । उनका जन्म $31$ अक्तूबर $1875$ को गुजरात के नडियाद जिले के करमसद गाँव में हुआ था । राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे।
सरदार पटेल ने प्रारंभिक शिक्षा नडियाद में प्राप्त की । आगे की पढ़ाई के लिए वे इंग्लैंड चले गए । इंग्लैंड में उन्होने बैरिस्टर की डीग्री प्राप्त की।
सरदार पटेल बैरिस्टर की डीग्री लेकर भारत वापस आ गए । भारत में उन्होने वकालत करना शुरु कर दिया। इसी समय उनकी मुलाकात गांधीजी से हुई। सरदार पटेल गांधीजी से इतने प्रभावित हुए की उन्होने वकालत छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में जुड़ गए।
सरदार पटेल ने हमारी आज़ादी के लिए कई आंदोलन किए । गुजरात के 'बारडोली सत्याग्रह' में वे अग्रेसर रहे । इसी सत्याग्रह की सफलता के रुप में लोगो ने उन्हें 'सरदार' का नाम दिया । तब से वल्लभभाई पटेल 'सरदार वल्लभभाई पटेल' के नाम से प्रसिद्ध हुए।
सरदार पटेल ने भारत के सेंकडो राज्यों को भारत देश के रुप में जोड़ने का महान कार्य किया है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free