Question
मेरा प्रिय त्यौहार : दीपावली

Answer

हमारे देश में सालभर कई त्यौहार मनाएँ जाते है। उन सभी पर्वो का अपना-अपना महत्त्व है। उन सभी पर्वो में दीपावली का पर्व मुझे बहुत पसंद है । यह पर्व प्रकाश का पर्व है । हमारे देश के लगभग सभी राज्यों में यह त्यौहार मनाया जाता है।
दीपावली का त्यौहार अश्विन माह की अमावस्या को मनाया जाता है । दीपावली के त्यौहार के बारे में अनेक कथाएँ प्रचलित है । एक कथा के अनुसार अयोध्या के राजा राम लंका के राजा का वध कर के इसी दिन अयोध्या वापस लौटे थे । राजा राम अपना चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके जिस दिन अयोध्या आए वह दीन था आश्विन माह की अमावस्या का । उस समय अयोध्यावासियों ने राम के वापस आने की खुशी में अयोध्या नगरी को दीपक से प्रकाशित कर दी थी। उस के बाद से धीरे-धीरे यह त्यौहार हर साल मनाया जाने लगा । इस प्रकार दीपावली के त्यौहार को मनाने की शुरूआत हुई ।
दीपावली से कई दिन पहले लोग इस त्यौहार की तैयारियों में लग जाते हैं । लोग अपने घरों को साफ करते है, उनकी पुताई कराते है । अपने लिए नए कपड़े बनवाते है । औरतें अपने लिए नए आभूषण खरीदती हैं । सभी के घरों में मीठे तथा नमकीन पकवान बनाएँ जाते है।
अश्विन माह की अमावस्या की रात दीपावली की रात होती है । इस अवसर पर अच्छे मूहुर्त में व्यापारी लक्ष्मीजी की पूजा करते है । घर के सभी छोटे-बड़े लोग फटाखे छुड़ाते है । घरों को दीयों से सजाया जाता है । दीपावली के दूसरे दीन को नए साल के रुप में मनाया जाता है । इस प्रकार दीपावली प्रकाश का सुंदर त्यौहार है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का त्यौहार है । दीपावली हर साल हमारे जीवन में ढेरों सारी खुशीयाँ लेकर आती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free