स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को निम्न चार भागों में बाँटा जा सकता है-
(1) निजी क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व तथा संचालन या तो एक व्यक्ति द्वारा या व्यक्तियों के समूह द्वारा किया जाता है।
(2) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व तथा संचालन सरकार के हाथ में होता है।
(3) संयुक्त क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व तथा संचालन सरकार एवं निजी उद्योगपतियों दोनों के हाथ में होता है।
(4) सहकारी क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व और संचालन कच्चे माल के उत्पादकों या पूर्तिकारों, कामगारों अथवा दोनों द्वारा होता है।