वैश्वीकरण का अर्थ-सामान्य अर्थ में, वैश्वीकरण से आशय किसी देश की अर्थव्यवस्था को अन्य देशों की अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ना एवं अन्य देशों के समकक्ष प्रतिस्पर्धी क्षमता का विकास करना है।
वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है, जिसमें किसी देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाता है, ताकि सम्पूर्ण विश्व में कर्मचारियों, व्यक्तियों, पूँजी, तकनीक, माल, संचार आदि का आवागमन सुलभ हो सके तथा सम्पूर्ण विश्व एक ही अर्थव्यवस्था एवं एक ही बाजार के रूप में कार्य कर सके।