भूगोल : CH 9 क्षेत्रीय अध्ययन — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 9सामाजिक अध्ययनभूगोल : CH 9 क्षेत्रीय अध्ययन4 Marks
Question
वायु प्रदूषण के चार स्रोतों का वर्णन करें।
✓
Answer
वायु प्रदूषण के चार स्रोत
$(i)$ उद्योगों से निकलने वाली गैस तथा अन्य उपशिष्ट
$(ii)$ वाहनों द्वारा उत्सर्जित गैसीय एवं कणिकीय पदार्थ
$(iii)$ शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सर्जित गैस तथा
$(iv)$ नाभिकीय परीक्षण ।
$(a)$ वायुमंडल में कार्बन डाइ$-$ऑक्साइड $(CO_2)$ गैस की सामान्य मात्रा है $0.03\%$ पर इसकी मात्रा तेजी से बढ़ रही है। उसका कारण है लकड़ी, कोयला तथा अन्य जैविक पदार्थों का दहन, उद्योग, वाहन आदि इस गैस के मुख्य स्रोत हैं।
$(b)$ कार्बन मोनोऑक्साइड$-$यह अत्यन्त ही हानिकारक वायु प्रदूषक गैस है। यह पेट्रोल तथा डीजल चालित वाहनों से उत्सर्जित होती है। कई बड़े उद्योगों में यह मुख्य प्रदूषक के रूप में वायुमंडल में उत्सर्जित होती है। महानगरों एवं नगरों में इसकी संभावना अधिक रहती है।।
$(c)$ सल्फर डाइ ऑक्साईड $(SO_2)-$गंधक युक्त गैस भी वायुमंडल के मुख्य प्रदूषकों में से एक है। यह तेल शोधक कारखानों तथा वाहनों से निकलती हैं।
$(d)$ क्लोरोफ्लूरो कार्बन गैस $(CFCgas)-$कार्बन तत्वों से इस गैस का निर्माण होता है। इसका सीधा असर वायुमंडल के ओजोन परत के क्षारण में यह सक्रिय भूमिका निभाती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.