Question
पाकिस्तान के खनन एवं उद्योगों के विकास का वर्णन करें।

Answer

खनिज संपत्ति में पाकिस्तान निर्धन है। वहाँ मिलने वाले खनिज और उनके प्राप्ति स्थान इस प्रकार हैं-(i) जिप्सम साल्ट रेंज में (ii) चूनापत्थर-साल्ट रेंज, सिंध, और उत्तर पश्चिम सीमा पर। (i) सेंध नमक-झेलम जिले में और साल्ट रेंज में (iv) खनिज तेज-अटकनें . (v) प्राकृतिक गैस-सूई (बलूचिस्तान), जहाँ से पाइप लाइन द्वारा मुल्तान, . लाहौर और कराची भेजने की व्यवस्था की गई है। (vi) इसके अतिरिक्ता-कोयला, क्रोमाइट, जिप्सम, लोहा, बॉक्साइट एवं गंधक प्रमुख है। रावलपिण्डी, भजनबल, हैदराबाद के कई क्षेत्रों में कोयला खनन किया जाता है। अंटक, सरगोधा, जितरल एवं मियाँवाली क्षेत्र में से लोहा प्राप्त किया जाता है।
बलूचिस्तान की जोन घाटी में क्रोमियम का भण्डार है। मैगनीज लासबेला और कोहाट क्षेत्र से प्राप्त किया जाता है।
उद्योग-पाकिस्तान उद्योगों के विकास में लगा हुआ है। यहाँ कृषि एवं रसायन पर आधारित उद्योगों को अधिक विकसित किया गया है। इनमें सूती वस्त्र, ऊनी वस्त्र, रेयन, सीमेंट, रसायन, चीनी, कागज और खेल के सामान हैं।
सूती वस्त्र उद्योग-कराँची, मुलतान, हैदराबाद और लाहौर में ।
रेयन उद्योग-कराची में स्थापित किया गया है।।
सीमेन्ट के कारखाने-वाह, दाऊद, खेल, हैदराबाद और कराँची में।
रसायन उद्योग-लायलपुर, खेवड़ी में स्थापित किये गये हैं।
चीनी उद्योग-पेशावर के निकट मरदान में विकसित है । यह एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल है।
कागज उद्योग-नौशेरा में।
खेल का समान-स्यालकोट में ।
परमाणु शक्ति-कुहुटा में स्थपित किया गया है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भारत की जनसंख्या वृद्धि की विशेषताओं को बताएँ।
वायु प्रदूषण से किस प्रकार की हानि होती है ?
भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दिखाएँ
(क) (i) पर्वत शिखर-के,
(ii) कंचनजंगा,
(iii) नंगापर्वत,
(iv) नन्दादेवी।

(ख) (i) पठार-छोटानागपुर,
(ii) बुंदेलखंड,
(iii) मालवा ।

(ग) (i) थार मरुस्थल,
(ii) गंगा-यमुना दोआब,
(iii) आरावली पर्वत ।

(घ) (i) पंजाब का मैदान,
(ii) ब्रह्मपुत्र का मैदान ।
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी लिखें।
क्षेत्र अध्ययन के लिए प्रश्नावली के विभिन्न विधियों की चर्चा करें।
भारत के अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार का इसके समय पर क्या प्रभाव पड़ता है ? स्पष्ट करें।
मापक क्या है ? मानचित्र के लिए इसका क्या महत्व है ? मापक को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विधियों का विस्तृत वर्णन करें।
भूटान की जलवायु की विशेषताओं की व्याख्या करें।
मानचित्र की सहायता से निम्नलिखित की पहचान करें-
(i) भारत के सभी राज्यों की राजधानियाँ ।
(ii) केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियाँ।
(iii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य ।
(iv) भारत का दक्षिणतम बिन्दु ।
(v) भारत की मुख्य भूमि का दक्षिण शीर्ष बिन्दु ।
(vi) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि ।
(vii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिल कर बनता है।
(viii) सार्क सदस्यों को चिह्नित करें।
वायु प्रदूषण के चार स्रोतों का वर्णन करें।