वंशागति प्रणाली के मूलभूत लक्षण बताइए।
examplar-46
Download our app for free and get startedPlay store
आनुवांशिकता द्वारा नियंत्रित लक्षणों का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होना वंशागति कहलाता है। वंशागत प्रणाली के मूलभूत लक्षण निम्नलिखित हैं$-$
  1. प्रत्येक लक्षण एक जीन द्वारा नियंत्रित होता है ये जीन $\text{(DNA)}$ गुणसूत्रों के रूप में पाया जाते है। प्रत्येक लक्षण के जीन $($अर्थात एलील$)$ युग्म $($जोड़े$)$ में पाए जाते है। विपर्यासी $($विपरीत$)$ लक्षणों वाले युग्म में से एक लक्षण किसी विशिष्ट गुणसूत्र पर उपस्थित होता हैं। इससे एक लक्षण का एक युग्मक में जाना सुनिश्चित होता है तथा दूसरा दूसरे युग्मक में जाता है। यह मेंडल द्वारा प्रतिपादित पृथ्क्करण नियम का आधार बनाता है।
  2. किसी जीन के दो या दो से अधिक रूप हो सकते हैं। एक रूप प्रभावी जबकिं दूसरा अप्रभावी विशेषक हो सकता है। यह मेंडेल का प्रभुत्व का नियम कहलाता है।
  3. निषेचन के दौरान जीन गुणसूत्रों पर उपस्थित रहते हैं।
  4. प्रत्येक जनक प्रत्येक लक्षण के लिए गुणसूत्र पर जीन का एक युग्म धारण करता है।
  5. निषेचन के दौरान जब कोई नर युग्मक मादा युग्मक से संलयित होता है, तो जीन के पूर्ण सेट के साथ एक नई कोशिका बनती है जो युग्मनज कहलाती है। युग्मनज दोनों जनकों के जीन द्वारा वंशानुगत हुए लक्षणों का वहन करता है।
  6. संतति को अपने जनकों से प्रत्येक लक्षण के लिए दो जीन अथवा जीन$-$युग्म वंशानुगत होता है। संतति में जो लक्षण $F_1$ पीढ़ी में प्रकट होता है, प्रभावी विशेषक कहलाता है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    निम्नलिखित संकरण पर ध्यान दीजिए और $F_1$ में स्वपरागण दर्शाते हुए, रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:
    जनक $\text{RRYY}$ $x$ $\text{rryy}$
      गोल, पीला   झुर्रीदार, हरा
    $F_1 —$ $\text{Rr Yy}$ $x$ ?
      गोल, पीला    
    View Solution
  • 2
    उपार्जित लक्षणों की वंशागति संभव नहीं है। कारण बताइए।
    View Solution
  • 3
    विकास के संदर्भ में आकारिकीय संरचनाओं की तुलना में आण्विक संरचना में अधिक स्थायित्व पाया जाता है। इस कथन की विवेचना कीजिए और अपने मत का औचित्य बताइए।
    View Solution
  • 4
    उपरोक्त प्रश्न में $F_2$ संतति में लक्षणों के संयोजन क्या होंगे? उनके अनुपात भी बताइए।
    View Solution
  • 5
    निम्नलिखित संकरणों में संतति की विशिष्टताएँ बताइए:
    संकरण संतति
    $(a) \ce{RR YY x RR YY ...}$
    गोल पीला गोल पीला
    $...$
    $(b) \ce{Rr Yy x Rr Yy}$
    गोल पीला गोल पीला
    $...$
    $(c)\ce{ rr yy x rr yy}$
    झुर्रीदार हरा झुर्रीदार हरा
    $...$
    $(d) \ce{RR YY x rr yy}$
    गोल पीला झुर्रीदार हरा
    $...$
    View Solution
  • 6
    सभी मानव प्रजातियाँ, जैसे अफ्रीकी, ऐशियाई, यूरोपियन, अमरीकी और अन्य प्रजातियाँ एक सामान्य पूर्वज से व्युत्पन्न हुई हैं। इस विचारधारा के समर्थन में कुछ प्रमाण प्रस्तुत कीजिए।
    View Solution
  • 7
    $F_2$ संतति में लक्षणों के नए संयोजन के बनने के कारण बताइए।
    View Solution
  • 8
    वंशागत और उपार्जित लक्षणों के बीच अंतर बताइए। प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
    View Solution