Question types

वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र question types

73 questions across 5 question groups — pick any mix to generate a भौतिक विज्ञान paper with step-by-step answer keys.

73
Questions
5
Question groups
5
Question types
Sample Questions

वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

चालक पदार्थ से बने असीमित आवेशित पतली चादर की सतह के निकट स्थित किसी बिन्दु पर विद्युतीय क्षेत्र का मान होता है
View full solution
एक प्रोटॉन एवं इलेक्ट्रॉन को समान विद्युत्-क्षेत्र में रखा जाता है
View full solution
  1. स्थिर वैद्युत क्षेत्र रेखा एक संतत वक्र होती है अर्थात् कोई क्षेत्र रेखा एकाएक नहीं टूट सकती। क्यों?
  2. स्पष्ट कीजिए कि दो क्षेत्र रेखायें कभी भी एक-दूसरे का प्रतिच्छेदन क्यों नहीं करतीं?
View full solution

दो बिंदु आवेश $q_{1}$ तथा $q_2$ जिनके परिमाण क्रमश: $ +10^{-8} \mathrm{C}$ तथा $-10^{-8}C$ हैं एक दूसरे से $0.1\ m$ दूरी पर रखे हैं। चित्र में दर्शाए बिंदुओं $A, B$ तथा $C$ पर विद्युत क्षेत्र परिकलित कीजिए।
Image
View full solution
View full solution

धातु का आवेशित गोला A नाइलॉन के धागे से निलंबित है। विद्युतरोधी हत्थी द्वारा किसी अन्य धातु के आवेशित गोले B को A के इतने निकट लाया जाता है कि चित्र (a) में दर्शाए अनुसार इनके केंद्रों के बीच की दूरी 10 cm है। गोले A के परिणामी प्रतिकर्षण को नोट किया जाता है (उदाहरणार्थ- गोले पर चमकीला प्रकाश पुंज डालकर तथा अंशांकित पर्दे पर बनी इसकी छाया का विक्षेपण मापकर)। A तथा B गोलों को चित्र (b) में दर्शाए अनुसार, क्रमश: अनावेशित गोलों C तथा D से स्पर्श कराया जाता है। तत्पश्चात चित्र (c) में दर्शाए अनुसार C तथा D को हटाकर B को A के इतना निकट लाया जाता है कि इनके केंद्रों के बीच की दूरी 5.0 cm हो जाती है। कूलॉम नियम के अनुसार A का कितना अपेक्षित प्रतिकर्षण है? गोले A तथा C एवं गोले B तथा D के साइज़ सर्वसम हैं। A तथा B के केंद्रों के पृथकन की तुलना में इनके साइज्ञों की उपेक्षा कीजिए।
Image

View full solution
दो वैद्युत आवेशों के बीच स्थिर वैद्युत बल के लिए कूलॉम नियम तथा दो स्थिर बिंदु द्रव्यमानों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के लिए न्यूटन का नियम दोनों में ही बल आवेशों/द्रव्यमानों के बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
  1. इन दोनों बलों के परिमाण ज्ञात करके इनकी प्रबलताओं की तुलना की जाए
    1. एक इलेक्ट्रॉन तथा एक प्रोटॉन के लिए, दो प्रोटॉनों के लिए।
  2. इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन में पारस्परिक आकर्षण के वैद्युत बल के कारण इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन के त्वरण आकलित कीजिए जबकि इनके बीच की दूरी $A(= 10^{-10} m)$ है।$(m_p= 1.67 \times 10^{-27} K, m_e = 9.11 \times 10^{-31} \ kg)$
View full solution
किसी निकाय में दो आवेश $q_A = 2.5 \times 10^{-7}C$ तथा क्रमश: $q_B = -2.5 \times 10^{-7}C$ दो बिन्दुओं $A:(0, 0, -15 \ cm)$ तथा $B:(0.0, 15 \ cm)$ पर स्थित हैं। निकाय का कुल आवेश तथा वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण क्या है?
View full solution
दो बिन्दु आवेश $q_A = 3\mu\  C, q_B = -3\ mu\  C$ निर्वात् में एक$-$दूसरे से $20$ सेमी. दूरी पर स्थित हैं।
  1. दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा $AB$ के मध्य बिन्दु $O$ पर वैद्युत क्षेत्र कितना है $?$
  2. यदि $1.5 \times10^{-9}\ C$ परिमाण का कोई ऋणात्मक परीक्षण आवेश इस बिन्दु पर रखा जाये तो यह परीक्षण आवेश कितने बल का अनुभव करेगा$?$
View full solution
चार बिन्दु$-$आवेश $q_A= 2\ mu\ C, q_B = -5\ mu\ C, q_C= 2\ mu\ C$, तथा $q_D = -5\mu\ C, 10$ सेमी. भुजा के किसी वर्ग $\text{ABCD}$ के शीर्षों पर अवस्थित हैं। वर्ग के केन्द्र पर रखे $1\ mu\ C$ आवेश पर लगने वाला बल कितना है$?$
View full solution
गौस नियम के उपयोग किये बिना किसी एकसमान रैखिक आवेश घनत्व $ \lambda$ के लम्बे पतले तार के कारण वैद्युत क्षेत्र के लिए सूत्र प्राप्त कीजिए।
View full solution
दिक्स्थान के किसी क्षेत्र में, वैद्युत क्षेत्र सभी जगह $z-$दिशा के अनुदिश है। परन्तु वैद्युत क्षेत्र का परिमाण नियत नहीं है, इसमें एकसमान रूप से $z$ दिशा के अनुदिश $10^5 N C^{–1}$ प्रति मीटर की दर से वृद्धि होती है। वह निकाय जिसका ऋणात्मक $z-$दिशा में कुल द्विध्रुव आघूर्ण $10^{-7 }C\ m$ के बराबर है, कितना बल तथा बल आघूर्ण अनुभव करता है?
View full solution
View full solution

Generate a वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App