भारतीय लोकतंत्र को सफल बनाने हेतु सुझाव 21वीं सदी के भारतीय लोकतंत्र को सफल बनाने हेतु निम्नलिखित सुझाव दिए जा सकते हैं
स्थानीय सरकारों को अधिक अधिकार दिए जाएं-भारतीय लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि स्थानीय सरकारों को अधिक अधिकार सम्पन्न बनाया जाये।
संघ के सिद्धान्तों को व्यावहारिक बनाया जाए-संघ की सभी इकाइयों के लिए संघ के सिद्धान्तों को व्यावहारिक बनाया जाये।
निर्वाचित राजनीतिक संस्थाओं में स्त्रियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाये-स्त्रियों, अल्पसंख्यकों तथा पिछड़े वर्गों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाये अर्थात् लोकसभा तथा विधानसभा में स्त्रियों को एकतिहाई आरक्षण प्रदान किया जाये।
लोगों की भागीदारी तथा नियंत्रण में वृद्धि हो-भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यपद्धति को इस तरह सुधारा जाना चाहिए कि लोगों की भागीदारी और नियंत्रण में वृद्धि हो तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया पर अमीर और प्रभावशाली लोगों के नियंत्रण को कम किया जाए।
दलों में आंतरिक लोकतंत्र की स्थापना हो-राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र की स्थापना की जाए।