भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्थितियों की स्थापना के लिए समानता का अधिकार आवश्यक है-
(1) कानून की नजर में सभी लोग समान हों। अर्थात् सभी लोगों को देश का कानून बराबर सुरक्षा प्रदान करे।
(2) राज्य, धर्म, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ कोई भेदभाव नहीं कर सके।
(3) सार्वजनिक स्थलों, जैसे-खेल के मैदान, होटल, दुकान, पार्क आदि पर सभी को बराबर पहुँचने का अधिकार हो।
(4) रोजगार के मामले में राज्य किसी के साथ भेदभाव न कर सके।
भारतीय संविधान के समानता के अधिकार में भारतीय नागरिकों को समानता के उक्त अधिकार प्रदान किए गए हैं। इस दृष्टि से भारतीय संविधान में नागरिकों के बीच सत्ता के भेदभाव को रोकने तथा राज्य द्वारा सबको समान व्यवहार करने के लिए समानता का अधिकार आवश्यक है।