Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
चतुर खरगोश
✓
Answer
किसी वन में कोई घमण्डी सिंह रहता था। वह प्रतिदिन अनेक मृगों और खरगोशों आदि को मारता था। एक दिन वन में रहने वाले सभी पशुओं ने सिंह के पास जाकर कहा कि आप जंगल के राजा हैं। हम सब आपकी प्रजा हैं। हम आपके पास रोजाना एक जानवर भेज देंगे, आप उसे आराम से खायें। ऐसा तय होने पर प्रतिदिन एक पशु सिंह के पास जाने लगा। एक दिन चतुर खरगोश की बारी आयी। वह सिंह के पास काफी देर से पहुँचा। पूछने पर उसने सिंह को बताया कि रास्ते में एक दूसरा शेर मिल गया। उसने मुझे रोक लिया था। मैं उससे प्राण बचाकर आपके पास आया हूँ। यह बात सुनकर सिंह क्रोधित हुआ और खरगोश को साथ लेकर चला। एक कुएँ के पास जाकर खरगोश ने कहा कि वह शेर इसी में रहता है। सिंह ने कुएँ में देखा, उसमें उसे अपनी परछाई दिखी। सिंह ने उसे दूसरा शेर समझा और गुस्से में आकर कुएँ में कूद गया तथा पानी में डूबकर मर गया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.