Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
शेर और हिरण
✓
Answer
एक दिन एक जंगल में एक हिरण घास चर रहा था। अचानक वहाँ एक शेर आ गया। शेर को देखकर हिरण बुरी तरह घबरा गया। लेकिन उसने हिम्मत बटोरकर कहा कि हे महाराज! आपका स्वागत है। मैं जानता हूँ कि आप मुझे मारकर खाने आए हो लेकिन मेरी एक अन्तिम इच्छा है। क्या आप उसे पूरा करेंगे? शेर ने उससे उसकी अन्तिम इच्छा पूछी तब हिरण ने बताया कि मेरी आँख में कुछ गिर गया है, क्या आप उसे निकाल देंगे? हाँ करते हुए जैसे ही शेर ने अपना मुँह उसके सिर के पास बढ़ाया, हिरण ने शेर के इतनी जोर की टक्कर मारी कि शेर दूर जाकर गिरा। तभी हिरण पूरी ताकत से वहाँ से भाग खड़ा हुआ और शेर देखता ही रह गया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.