Question
खरगोश और चूहा

Answer

एक बार की बात है कि नर्मदा नदी के घने जंगल में बहुत से जानवर रहते थे। वे आपस में झगड़ते ही रहते थे। एक दिन उन्होंने निश्चय किया कि हमें अपना राजा चुनना चाहिए। इस बात पर सभी राजा बनने को तैयार हो गये। तभी एक लोमड़ी वहाँ आयी और उसने शोर का कारण पूछा। शोर का कारण बताने के बाद सभी ने उस लोमड़ी को अपना राजा चुन लिया। दूसरे ही दिन खरगोश और चूहा बिल को लेकर आपस में झगड़ने लगे। वे न्याय के लिए राजा लोमड़ी के पास गये। दोनों ने अपनी व्यथा राजा को सुनाई लेकिन लोमड़ी राजा ने कहा कि अब मैं बूढ़ा हो गया हूँ इसलिए कम सुनाई देता है। तुम दोनों अपनी बात पास आकर कहो। जैसे ही वे दोनों लोमड़ी राजा के पास गये, लोमड़ी ने उन दोनों को बारी-बारी से पकड़ कर और मार कर खा लिया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free