Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
एकता में शक्ति
✓
Answer
एक किसान के चार पुत्र थे। वे आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। इससे किसान बहुत चिंतित रहता था। एक दिन किसान बीमार हो गया। उसने अपने चारों पुत्रों को बुलाया। उनके सामने एक लकड़ी का गट्ठर रखते हुए उसने अपने पुत्रों से उसे तोड़ने के लिए कहा, लेकिन कोई भी पुत्र उस गठ्ठर को तोड़ नहीं पाया। अब किसान ने उन्हें एक-एक लकड़ी को तोड़ने के लिए कहा। उन्होंने आसानी से लकड़ियाँ तोड़ दीं। अब किसान ने उन्हें समझाया कि जब तक लकड़ियाँ एक साथ थीं उन्हें कोई तोड़ नहीं पाया। इसी प्रकार यदि तुम भी एक साथ रहोगे तो तुम्हें कोई हरा नहीं पाएगा। किसान पुत्रों को यह बात समझ आ गई। अब उन्होंने लड़ाई-झगड़ा बंद कर दिया और मिलकर रहने लगे।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.