Question
चालाक लोमड़ी

Answer

एक जंगल में एक लोमड़ी रहती थी। एक दिन भूख लगने पर वह भोजन की खोज में निकली और एक बाग में पहुँची। बाग में उसने एक पेड़ की डाल पर एक कौआ बैठा देखा। कौए की चोंच में रोटी का एक टुकड़ा था। वह रोटी का टुकड़ा पाने का उपाय सोचने लगी। वह कौए से बोली, "कौए भैया! तुम बहुत सुन्दर हो। तुम्हारी बोली भी बहुत मीठी है। मैं तुम्हारी मीठी बोली सुनना चाहती हूँ। कृपया मेरे लिए एक गीत गाइये।" कौआ लोमड़ी की बातें सुनकर बहुत प्रसन्न हुआ। उसने गीत गाने के लिए जैसे ही अपनी चोंच खोली, उसके मुँह से रोटी का टुकड़ा नीचे गिर गया। लोमड़ी उस रोटी के टुकड़े को लेकर जंगल में भाग गयी। बेचारा कौआ देखता ही रह गया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free