(1) दो सौ साल पहले भारत में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं थी। समाज में स्त्रियों और पुरुषों के बीच बहुत भेदभाव किया जाता था।
(2) लड़कियों की शादी बहुत कम उम्र में ही कर दी जाती थी।
(3) हिन्दू व मुसलमान, दोनों धर्मों के पुरुष एक से ज्यादा पत्नियाँ रख सकते थे।
(4) देश के कुछ भागों में विधवाओं से ये उम्मीद की जाती थी कि वे अपने पति की चिता के साथ ही जिन्दा जल जाएँ। इस तरह स्वेच्छा से या जबरदस्ती मार दी गई महिलाओं को 'सती' कहकर महिमामण्डित किया जाता था।
(5) सम्पत्ति पर भी महिलाओं के अधिकार बहुत सीमित थे।
(6) शिक्षा तक महिलाओं की प्रायः कोई पहुँच नहीं थी। देश के बहुत सारे भागों में लोगों का विश्वास था कि अगर औरत पढ़ी-लिखी होगी तो वह जल्दी विधवा हो जाएगी।