आइए दोनों व्यक्तियों की मासिक आय को क्रमशः ₹ 9x तथा ₹ 7x से निरूपित करें और उनके खर्चों को क्रमशः ₹ 4y और ₹ 3y से निरूपित करें। तब, उस स्थिति में बने समीकरण हैं:
9x - 4y = 2000 ...(1)
और 7x - 3y = 2000 ...(2)
चरण 1: y के गुणकों को समान करने के लिए समीकरण (1) को 3 से तथा समीकरण (2) को 4 से गुणा कीजिए। तब हम निम्नलिखित समीकरण प्राप्त करते हैं:
27x - 12y = 6000 ...(3)
28x - 12y = 8000 ...(4)
चरण 2: y को विलुप्त करने के लिए समीकरण (3) को समीकरण (4) में से घटाइए, क्योंकि y के गुणांक समान हैं, इसलिए हम पाते हैं:
(28x - 27x) - (12y - 12y) = 8000 - 6000
अर्थात् x = 2000
चरण 3: x का मान (1) में प्रतिस्थापित करने पर, हम पाते हैं:
9(2000) - 4y = 2000
अर्थात् y = 4000
अत: समीकरणों के युग्म का हल x = 2000, y = 4000 है। इसलिए, व्यक्तियों की मासिक आय क्रमशः ₹18000 तथा ₹ 14000 हैं।