Question
डॉक्टर और मरीज के मध्य संवाद

Answer

  • डॉक्टर : हाँ, बाबूजी बताइये क्या तकलीफ है?
  • मरीज : डॉ. साहब, खाँसी, जुकाम तथा बुखार है।
  • डॉक्टर : ठीक है वहाँ बैठिये, मुँह पर कपड़ा लगाइये, खाँसते समय मुँह पर हाथ रखिये।
  • मरीज : जी डॉक्टर साहब।
  • डॉक्टर : कब से जुकाम हो रहा है?
  • मरीज : तीन-चार दिन हो गए साहब।
  • डॉक्टर : ठण्डी चीजें मत खाइये, गर्म पानी पीजिए, ये कुछ दवाइयाँ लिखी हैं, अस्पताल से ले लीजिए, चार दिन में आराम मिल जाएगा।
  • मरीज : जी डॉ. साहब।
  • डॉक्टर : साफ-सफाई का अवश्य ध्यान रखें, दूरी बनाकर रखिए, खाँसते-छींकते वक्त मुँह पर कपड़ा रखिए, हाथों को साफ रखिए।
  • मरीज : जी साहब नमस्ते।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free