Question
वृक्षारोपण को लेकर दो मित्रों में संवाद

Answer

  • संजय : अरे मित्र! सुबह-सुबह कैसे आना हुआ?
  • अजय : मित्र ! आज कुछ नया काम करें, इसलिए आया
  • संजय : क्या काम करें? कौनसा नया काम सूझा? क्या कुछ सोच रखा है?
  • अजय : स्वच्छ वायु मिले, पर्यावरण शुद्ध रहे, यह सोचा है! इसलिए कुछ वृक्षों की रोपाई करने चलें।
  • संजय : कौनसे वृक्ष और कहाँ पर?
  • अजय : पास के उपवन में, यही नीम, जामुन, बेर आदि के वृक्ष रोपें।
  • संजय : क्या इनकी पौध मिल जायेगी?
  • अजय : अरे! आज वहाँ पर ग्राम पंचायत ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा है, वहीं पौध मिल जायेगी।
  • संजय : तब तो यह काम आसानी से हो जायेगा।
  • अजय : यह कहो कि पर्यावरण की सुरक्षा और हरीतिमा की वृद्धि का काम हो जायेगा।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free