Question
कोविड-19 को लेकर दो व्यापारियों के मध्य संवाद

Answer

  • हरीश : कैसे हो सुरेश भाई, क्या चल रहा है?
  • सुरेश : क्या बताएँ हरीश भाई, सब मंदा ही चल रहा
  • हरीश : इस वैश्विक बीमारी कोरोना ने तो सभी की हालत खराब कर दी है।
  • सुरेश : हाँ भाई। इसके कारण व्यापार में बहुत गिरावट आ गई, महंगाई बढ़ती जा रही है।
  • हरीश : हाँ भाई, क्या बताएँ सभी का यही हाल है, किसी की नौकरी पर बन आई तो किसी की जान पर बन आई।
  • सुरेश : हाँ भाई, बड़े दुःख की बात है, उन परिवारों पर तो दुःख का पहाड़ टूट पड़ा जिनके परिजन बीमारी की वजह से मृत्यु को प्राप्त हो गए। 
  • हरीश : इसलिए कहता हूँ जान है तो जहान है, व्यापार का क्या है कभी तेज, कभी मंदा। जीवन रहेगा तो एक दिन सब ठीक हो जाएगा।
  • सुरेश : हाँ भाई, आप सही कह रहे हो।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free