Question
प्रदूषण के सम्बन्ध में दो छात्रों के मध्य संवाद

Answer

  • मोहन : अरे गिरीश! सुबह-सुबह कहाँ से आ रहे हो?
  • गोपाल : पास के पार्क में ही तीन-चार चक्कर लगाकर आ रहा हूँ। क्या आप सुबह सैर करने नहीं जाते?
  • मोहन : मैं भी जाता हूँ। सुबह-सुबह थोड़ी साफ हवा का आनन्द लिया जा सकता है।
  • गोपाल : बिल्कुल ठीक कह रहे हो। मैंने तो अपने जीवन में इतना प्रदूषण कभी नहीं देखा।
  • मोहन : यह सब सरकार का किया धरा है।
  • गोपाल : इसमें सरकार क्या करेगी? वाहनों से निकलने वाले धुएँ से वायु प्रदूषण फैलता है।
  • मोहन : प्रदूषण का कारण केवल वाहनों से निकलने वाला धुआँ ही नहीं, बल्कि शहरों में स्थित औद्योगिक इकाइयाँ भी हैं।
  • गोपाल : हाँ, आपकी यह बात तो बिल्कुल ठीक है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free