Question
छात्र और प्राचार्य के मध्य संवाद

Answer

  • छात्र : श्रीमान्! क्या मैं अन्दर आ सकता हूँ?
  • प्राचार्य : हाँ आओ! छात्र : (प्रवेश करके) मैं आपके विद्यालय में प्रवेश चाहता हूँ।
  • प्राचार्य : पहला विद्यालय क्यों छोड़ना चाहते हो?
  • छात्र : पिताजी का यहाँ तबादला हो गया है और - आपका विद्यालय हमारे घर के पास है।
  • प्राचार्य : वहाँ कौन-सी कक्षा में पढ़ रहे थे?
  • छात्र : आठवीं कक्षा में श्रीमान् ! यह मेरा प्रगति-पत्र और विद्यालय छोड़ने की टी.सी. है।
  • प्राचार्य : (प्रगति-पत्र और टी.सी. देखकर) यह लो प्रवेश आवेदन-पत्र। इसे भरकर पिताजी के हस्ताक्षर करवाकर मेरे पास ले आना।
  • छात्र : (प्रवेश आवेदन-पत्र लेकर) धन्यवाद श्रीमान् !

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free