जन्म एवं शिक्षा परिचय-महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहनदास कर्मचन्द गाँधी था। इनका जन्म 2 अक्टूबर, सन् 1869 ई. को गुजरात राज्य के पोरबन्दर नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम कर्मचन्द गाँधी और माता का नाम श्रीमती पुतलीबाई था। जीवन की घटनाएँ-गाँधीजी पोरबन्दर की एक फर्म के मुकदमे में सन् 1893 ई. में दक्षिणी अफ्रीका गये। वहाँ भारतीयों के साथ गोरे लोग बड़ा बुरा व्यवहार करते थे। यह देखकर गाँधीजी को बहुत दुःख हुआ। ऐसे अमानवीय व्यवहारों से पीड़ित होकर गाँधीजी ने सत्याग्रह किया और सत्याग्रह में विजयी होकर स्वदेश वापस आये।
विजय की भावना से प्रेरित होकर देश को स्वतंत्र करने की अभिलाषा जागृत हुई । सन् 1921 में असहयोग आन्दोलन प्रारम्भ कर किया। गाँधीजी ने सन् 1930 ई. में नमक कानून के विरोध में सत्याग्रह किया। सन् 1942 ई. में महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारम्भ किया। इस दौरान गांधीजी को अनेक बार जेल जाना पड़ा। इनके प्रयत्नों से 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश भारत पूर्णरूप से स्वतंत्र हो गया।
उपसंहार-स्वतंत्र भारत के निर्माता होने से हम उन्हें 'बापू' और 'राष्ट्रपिता' के सम्बोधन से आदर देते हैं। 30 जनवरी, सन् 1948 ई. को दिल्ली में संध्या के समय नाथूराम विनायक गोडसे नामक एक युवक ने प्रार्थना सभा में गाँधीजी को पिस्तौल से गोली मार दी। पूरा देश इस पर स्तब्ध रह गया।
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.