विद्यालय-भवन-हमारे विद्यालय का भवन विशाल है। इसमें चालीस कमरे हैं। पुस्तकालय एवं वाचनालय का विशाल कक्ष है, विज्ञान की प्रयोगशाला का भी अलग कक्ष है। एक कक्ष कार्यालय का और कर्मचारियों का है। इनके अलावा ठण्डे पानी की छोटी कोठरी एवं शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था है। विद्यालय भवन के सामने खेल का विशाल मैदान है तथा पीछे की तरफ सुन्दर बगीचा है।
स्थिति एवं कार्यक्रम-हमारा विद्यालय नगर एवं जिले का आदर्श विद्यालय माना जाता है। इसमें पढ़ाई की उत्तम व्यवस्था है। हमारे विद्यालय में लगभग तीस शिक्षकशिक्षिकाएँ हैं। एक प्रधानाध्यापकजी, एक व्यायाम शिक्षक, तीन कार्यालय कर्मचारी और चार चपरासी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) हैं। व्यायाम एवं खेलकूद की इसमें पूरी सुविधा है। प्रत्येक शनिवार को बाल-सभा होती है। हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक छात्रों से स्नेह रखते हैं और सदा अच्छीअच्छी बातें सिखाते हैं।
उपसंहार-हमारे विद्यालय में पढ़ाई का अच्छा वातावरण है। इस कारण सभी छात्र मन लगाकर पढ़ते हैं और प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते हैं। हमें हमारा विद्यालय बहुत ही अच्छा लगता है।
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.