(b) मिलेटोनिन पीनियल काय से स्रावित हॉर्मोन है, जो अमीनों अम्ल से व्युत्पन अमीन है। इस हार्मोन का स्राव दिन में कम जबकि प्रकाश की अनुपस्थिति (रात) में अधिक होता है। अतः शरीर दैनिक लय का नियमन (नियन्त्रण) इसके स्ताव द्वारा निर्धारित होता है। पश्च पीयूष से स्त्रावित हॉर्मोन, ऑक्सीटोसिन, गर्भवस्था के अन्तिम काल में गर्भाशय का फैलाव तथा प्रसव उपरान्त गर्भाशय का सिकुड़ना एवं दुग्ध स्रावण, इत्यादि कायों हेतु उत्तरदायी है। कार्पस ल्यूटियम से स्रावित प्रोजेस्ट्रॉन हॉर्मोन को गर्भाधारणहॉर्मोन कहा जाता है। स्त्रियों में द्वितीयक लैंगिक आंते का वृद्धि, नारी विकास हॉर्मोन (एस्ट्रोजन) द्वारा होती है। एंट्रियल नेट्रियूरेटिक कारक, हृदय के अलिन्द की कोर्डियोसाईटस कोशाओं द्वारा स्रावित एक पेप्टाइड हॉर्मोन है।