कालीबंगा पुरास्थल की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं
(1) यहाँ खुदाई में सिंधु-सरस्वती सभ्यता काल का एक नगर मिला है, जिसके मकानों में ईंटों का प्रयोग किया गया था।
(2) मकानों में चार-पाँच बड़े तथा कुछ छोटे कमरे होते थे।
(3) बस्ती के गंदे पानी के निकास के लिए यहाँ लकड़ी व ईंटों की नालियाँ बनी हुई थी।
(4) यहां चबूतरे भी मिले हैं, जिन पर अग्निकुण्ड (वेदिकाएँ) बने हुए हैं। शायद इनका प्रयोग धार्मिक कार्यों हेतु होता था।
(5) दूसरे टीले के उत्खनन में एक दुर्ग के अवशेष मिले हैं।
(6) इस क्षेत्र में नगर की प्राचीर के बाहर जोती हुई, कृषि भूमि के साक्ष्य भी मिले हैं।
(7) खुदाई में गाय के मुख वाले प्याले, तांबे के बैल, कांस्य के दर्पण, हाथी दाँत का कंधा, मिट्टी के बर्तन, काँच की मणियाँ, खिलौने अदि भी प्राप्त हुए हैं।
(8) कालान्तर में नदियों का पानी सूखने और मरुस्थल के बढ़ने से यह समृद्ध बस्ती उजड़ गई।