Question
हाथी और दर्जी

Answer

एक हाथी था। वह रोजाना पानी पीने के लिए नदी पर जाता था। रास्ते में एक दर्जी की दुकान थी। दर्जी उस हाथी को खाने के लिए कुछ-न-कुछ देता था। एक दिन दुकान पर दर्जी का लड़का बैठा था। हाथी आया तो लड़के ने हाथी की सूंड में सुई चुभो दी। हाथी गुस्सा हो गया। वह नदी पर गया। उसने पानी पिया फिर अपनी सूंड में गन्दा पानी भर लिया। लौटते हुए दर्जी की दुकान में उसने वह गन्दा पानी फेंक दिया। दर्जी के कपड़े खराब हो गये। उसे जैसा का तैसा फल मिला।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free