Question
वाचाल कछुआ

Answer

किसी तालाब में दो हंस और एक कछुआ रहते थे। वे आपस में घनिष्ठ मित्र थे। एक बार वर्षा नहीं होने के कारण तालाब सूखने लगा। इससे कछुआ बहुत चिंतित हुआ। तब उसके मित्र हंसों ने कहा कि यहाँ से थोड़ी दूर पर एक और तालाब है, जो पानी से भरा हुआ है। कछुए ने वहाँ जाने के बारे में सहमति दे दी। लेकिन वहाँ जाने का कोई मार्ग नहीं सूझ रहा था। अचानक उसके दिमाग में एक विचार आया। उसने अपने मित्रों से कहा कि एक लकड़ी को तुम दोनों दोनों तरफ से पकड़कर उड़ चलो। मैं उसे बीच से पकड़कर तुम्हारे साथ दूसरे तालाब तक पहुँच जाऊँगा। सभी को यह विचार अच्छा लगा। उन्होंने ऐसा ही किया। जब वे आकाश मार्ग से जा रहे थे तब कछुए ने कुछ कहने के लिए अपना मुँह खोला। जैसे ही उसने अपना मुँह खोला वह जमीन पर गिर पड़ा और मर गया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free