Question
सड़क-दुर्घटना को लेकर संवाद

Answer

  • पहला यात्री : अरे! वह देखो दुर्घटना हो गई!
  • दूसरा यात्री : अरे! वह देखो रिक्शा उलट गया!
  • तीसरा यात्री : अरे! इस आदमी के तो सिर से खून बह रहा है!
  • पहला यात्री : अरे! इस कार वाले ने टक्कर मारी। पकड़ो उसे, पकड़ो। पुलिस को खबर करो।
  • कारवाला : मलती मेरी नहीं, अरे वह रिक्शावाला बिना हाथ दिये ही मुड़ गया था। मैंने इसके मुड़ने पर जल्दी से ब्रेक लगाया था, फिर भी..........।
  • तीसरा यात्री : हाँ हाँ, कारवाला सच कह रहा है, मैंने देखा था, गलती रिक्शेवाले की ही थी।
  • दूसरा यात्री : इसे जल्दी अस्पताल ले चलो, इसके सिर से खून बह रहा है।
  • कारवाला : हाँ, जल्दी करो! कार में बैठाओ। मैं इसे पास के अस्पताल में ले चलता हूँ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free